How to lighten your lips
सुबह ब्रश करने के बाद अपने उसी ब्रश से होंठ पर से मृत कोशिका को हटाने का प्रयास करें। इससे डेड सेल साफ हो जाएगीं और नई त्वचा आ जाएगी, जिससे होंठ गुलाबी लगने लगेगें। 2.इसके बाद रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों पर वैसलीन या नींबू का रस लगा कर सोएं। आपको एसपीएफ 15 वेल्यू वाला लिप बाल्म लगाना चाहिये और साथ ही दिन भर में 8 ग्लास पानी जरुर पीना चाहिये। केवल इतना ही करिये और अपने होंठों पर इसका असर देखिए।
3.डार्क लिप का कारण पौष्टिक आहार न करना भी होता है। इसलिए अपने आहार में आज से ही फल लेना शुरु कर दें। इसके साथ ही 6 खजूरों को कप में डाल दें और ऊपर से गरम पानी डाल कर आधा घंटा भिगो कर रख दें। इस घोल को हफ्ते में कई बार पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढता है जिससे होंठ गुलाबी हो जाते हैं।
4.जब भी लिपस्टिक लगाएं तो सबसे पहले कंसीलर लगाएं और फिर उसके ऊपर से लिपस्टिक लगाएं। इससे आप अच्छी भी लगेगीं और साथ में आपके होंठ काले भी नहीं लगेगें। इसके अलावा कभी भी एक्सपायर हो चुकी या फिर पुरानी लिपस्टिक न लगाएं।
5.अगर आप स्मोकिंग करती हैं तो आज से ही छोड़ दें। क्योंकि निकोटीन अपने दाग से आपके होंठों को बार-बार काला करता रहता है। अगर आप स्मोकिंग छोड देगीं तो यह दाग कुछ ही दिनों में चले जाएगें।

Comments
Post a Comment