Skip to main content
- चुनें मेकअप अपनी आंखों के अनुरूप Select Your ह की आंखें दी हुई हैं जैसे छोटी, उभरी, धंसी या और तरह की | इसके लिए यदि उचित रूप से मेकअप किया जाए तो आप भी खूबसूरत आंखों की स्वामिनी बन सकती हैं | आंखों का मेकअप करते समय सर्वप्रथम सौंदर्य प्रसाधन खरीदने में एहतियात बरतें | अपनी आंखों और सौंदर्य प्रसाधन में कभी खिलवाड़ न करें, तो आइए हम बात करते हैं अलग-अलग आई शेप के बारे में और उसके मुताबिक मेकअप चुनने के कुछ टिप्स |
गहरी आंखें Deep Eyes Makeup Tips
ऐसी आंखें भीतर की ओर धंसी हुई दिखती हैं और ब्रो बोन (आंखों और भौहों के बीच की हड्डी) कम उभरी होती है | इसलिए मेकअप ऐसा करें, जिससे आंखें उभरी दिखें | पलकों पर हल्का दबा हुआ पिंक या बेज शैडो लगाएं और आंखों की उपरी रेखा (क्रीज) की तरफ उसे हल्का करें | अब मीडियम टोंड आईशैडो लें और ब्रो बोन से शुरू करके ब्रो के किनारों तक ले जाएं | आंखों के ऊपरी हिस्से में बनी रेखा को स्मोकी कलर शैडो से गहरा करें | यह पूरे मेकअप से मैच करने वाला हो | अंत में ब्लैक या ब्राउन पेंसिल से काजल लगाएं |
उभरी आंखें Protruding Eyes Makeup Tips
ये बाहर की तरफ निकली हुई आंखें होती हैं | इसलिए इन्हें बल्जिंग या प्रोटूडिंग आईज भी कहा जाता है | मीडियम कलर से गहरे रंग तक के आई शैडो से पलकों पर शेड दें | कभी भी फ्रास्टेड शेड्स या हाईलाइटर न प्रयोग करें, क्योंकि इससे आंखें और ज्यादा उभरी नजर आएंगी | आंखों के निचले किनारों पर काजल पेंसिल लगाएं | ऊपरी आईलैशेज पर मसकारा के एक-दो हल्के कोट्स लगा सकती हैं |
उनींदी आंखें
इसमें आईलैशेज बहुत कम नजर आती हैं जिससे आंखें उनींदी लगने लगती है | इसलिए इसमें ऐसे मेकअप की जरुरत होती है जिससे आंखें थोड़ी सजग दिखें, यानी सोई-सोई सी या नशीली सी न दिखें | पलकों के भीतरी आधे हिस्से पर मैट या न्यूट्रल कलर का आईशैडो लगाएं | उसके आसपास के हिस्से पर थोड़ा गहरा रंग लगाएं, लेकिन बाहरी हिस्से में इसे न लगाएं | गहरे रंग के प्रयोग से बचें, क्योंकि इससे पलकें भारी लगने लगेंगी | आंखों के ऊपरी और निचले किनारों पर भी गहरे रंग न लगाएं | ऊपरी लैशेज को थोड़ा कर्ल करें और मसकारा के एक-दो कोट्स लगाएं | ब्रो बोन पर न तो बहुत चटख और चमकीले रंगों का प्रयोग करें और न ही बहुत हल्के रंगों का |
क्लोज सेट आई Close Set Eyes Makeup Tips
इनमें दोनों आंखों के बीच की दूरी कम दिखती है | यानी नाक से इनकी दूरी कुछ कम होती है | पलकों के भीतरी हिस्से पर हलका और बीच के हिस्से पर मीडियम शेड प्रयोग करें | ऊपरी पलकों के बाहरी किनारों पर रेखा सी खींचें | अब ब्रो बोन के बाहरी यानी कान की तरफ वाले हिस्से पर गहरा शैडो लगाकर उसे अच्छी तरह एकसार करें | आंखों में ब्लैक काजल लगा सकती हैं | मसकारा लगाना चाहतीं हैं तो भीतरी लैशेज पर हलके रंग का और बाहरी तरफ थोड़े गहरे रंग का मसकारा प्रयोग करें | बाहरी तरफ उसे थोड़ा उभारने की कोशिश करें और भौंहों की तरफ थोड़ा कम उभारें | भीतरी लैशेज पर ब्राउन और बाहरी लैशेज पर हल्का काला मसकारा प्रयोग करें |
वाइड सेट आईज Wide Set Eyes Makeup Tips
क्लोज सेट आई की तुलना में इनकी दूरी नाक से थोड़ी ज्यादा होती है | इसलिए ऐसे मेकअप की जरूरत होती है जो आंखों को संतुलित दर्शाए | सबसे पहले आंखों और नाक के बीच वाले हिस्से पर छोटे ब्लशर ब्रश से अपने स्किन टोन से थोड़ा गहरे टोन वाला पाउडर लगाएं | नाक की तरफ ब्रश करते हुए पाउडर को एकसार कर लें | ब्रो की बाहरी रेखा पर न्यूट्रल टोंड हाईलाइटर प्रयोग करें | क्रीज लाइन (आंखों के ऊपरी हिस्से पर पड़ने वाली रेखा) पर शेड दें और आंख के भीतरी किनारे यानी नाक की तरफ वाले हिस्से को उभारें | आंख के बाहरी किनारे पर हलके मैट शैडो से ब्रश करके आई मेकअप को पूर्णता दें | मसकारा लगाते समय लैशेज सीधी रखें | उसके बाहरी हिस्से पर दाहिनी तरफ ज्यादा मसकारा लगाएं |
एशियन आई Asian Eyes Makeup Tips
ये आंखें नाक की तरफ भीतरी किनारों की ओर थोड़ी झुकी हुई नजर आती है | इनमें शैडो का प्रयोग करते समय लेयरिंग इफेक्ट देने के लिए तीन रंगों का प्रयोग करें | आई लैशेज के पास हल्का शैडो लगाएं, पलकों पर मीडियम कलर और ब्रो बोंस पर बेहद हल्के रंग का प्रयोग करें | आंखों के किनारे रेखा या ऊपरी तरफ क्रीज बनाने से बचें | आई लाइनर का प्रयोग केवल आंखों के ऊपरी हिस्से पर करें |
आलमंड शेप्ड आई Almond Eye Makeup Tips
बादाम के शेप वाली ये आंखें सर्वोत्तम मानी जाती हैं | इनमें कई तरह का मेकअप किया जा सकता है | जैसे बारीक आई लाइनर, कृत्रिम आई लैशेज, ब्राइट कलर्स |
सबसे पहले ब्रो बोन में स्किन टोन के मुताबिक हल्के रंग का शैडो इस्तेमाल करें | आईलिड (पलकों) से कुछ शेड गहरा रंग चुनें | आंख के निचले किनारों पर ब्लैक या ब्राउन काजल पेंसिल से रेखा बनाएं | इसे आंखों के बाहरी किनारों की तरफ उभारने की कोशिश करें | अगर आपकी आंखें नीली हैं तो ब्लू पेंसिल भी प्रयोग कर सकती हैं
राउंड आई Round Eye Makeup Tips
गोल आंखों के लिए गहरे रंग का शैडो चुनें | नाक की ओर से शुरू करके ब्रो के बाहरी तरफ ऊपर ले जाते हुए शैडो को अच्छी तरह एकसार करें | निचली पलक पर हलके टोंड शैडो या पेंसिल का प्रयोग करें और इसे ऊपर की ओर बाहरी हिस्से तक ले जाएं | ब्रो लाइन के पास म्यूटेड हाईलाइटर लगाएं |
छोटी आंखें Eye Makeup Tips For Small Eyes
आंखें यदि छोटी हैं तो इन्हें बड़ा दिखाने के लिए पलकों के बाहरी किनारे पर ऊपर की तरफ हलके रंग का पाउडर शैडो छोटे ब्लशर की मदद से लगाएं | क्रीज के पास गहरा शैडो प्रयोग करें | लेकिन नाक की तरफ आंखों के भीतरी हिस्से पर कोई रंग न प्रयोग करें, क्योंकि इससे आंखें और छोटी दिखने लगेंगी | किनारों पर शैडो लगाने के लिए ब्रश का प्रयोग करें | इसके बाद आंख के निचले हिस्से पर हल्की ग्रे कलर की काजल पेंसिल से रेखा बनाएं |
निस्तेज आंखें Drooping Eye Makeup Tips
ड्रुपिंग या निस्तेज आंखों के लिए आई मेकअप आंख के भीतरी हिस्से से शुरू किया जाना चाहिए | ऊपरी और बाहरी तरफ मीडियम टोंड शैडो ब्रश की मदद से लगाएं | इसे ब्रो लाइन के ठीक पास तक लाकर छोड़ दें | पलकों की बाहरी रेखा पर किसी भी रंग का प्रयोग न करें | लेकिन आंख की ऊपरी क्रीज लाइन को थोड़ा उभारने की कोशिश करें, मीडियम ब्राउन आई शैडो से रेखा बनाएं, फिर अपनी पलकों को थोड़ा कर्ल करें | मसकारा के कुछ कोट्स भी इसमें मदद करेंगे |

Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment