
चेहरे पर कैसे लगाएं शिमर मेकअप
शिमर मेकअप आपके चेहरे को चमकदार और गार्जियस लुक दे सकता है। आप शिमर मेकअप को अपने चेहरे और शरीर पर लगा सकती हैं। दिन के बदले शाम के समय शिमर मेकअप लगाना ज्यादा बेहतर रहता है। आइये आपको बताते हैं शिमर मेकअप को चेहरे पर लगाने के कुछ आसान मेकअप टिप्स।
Shimmer Makeup
ऐसे लगाएं शिमर मेकअप :
1. इस मेकअप को लगाने से पहले यह देख लें कि आपका आउट फिट किस प्रकार का है और समय कौन सा है। अच्छा होगा कि आप शिमर मेकअप को शाम के समय ही लगाएं।
2. मेकअप को लगाते वक्त चेहरे का कांप्लेक्शन देखना भी जरुरी है। अगर स्किन गोरी, काली या फिर वाइटिश है, तो उसपर ब्रोन्ज रंक काफी जचेगा। सिल्वर रंग मीडियम कांप्लेक्शन के लोगो पर ज्यादा अच्छा लगता है। यह सब शिमर शेड्स, शाम के समय ज्यादा अच्छे लगते हैं।
3. शिमर कई फार्म में आता है, यानी की पाउडर, क्रीम ओर लिक्विड। अच्छा होगा कि आप क्रीम या लिक्विड को पाउडर शिमर के साथ मिला कर लगाएं जिससे वह चेहरे पर अच्छे से मिल जाए।
4. इसके अलावा आप अपनी स्किन टोन से मिलता-जुलता हुआ शिमर भी प्रयोग कर सकती हैं। इससे मेकअप को एक नेचुरल लुक मिलेगा।
5. शिमर को फेस के हाइलाइट पर इस्तमाल कीजिये जैसे आइब्रो के कोने, ब्रो बोन, गाल, माथा, नाक और ठुड्डी पर।
6. अगर आप लिक्विड शिमर प्रयोग कर रहीं हैं, तो उसे अपनी उंगलियों की सहायता से अपने चेहरे पर लगाएं। जरुरत पड़ने पर पाउडर शिमर का भी उपयोग कर सकती हैं, लेकिन इसको लगाने के लिये ब्रश का प्रयोग जरुरी है।
7. इसके अलावा शिमर पाउडर को गले और क्लीवेज एरिया के पास भी लगाएं। इससे शिमर मेकअप करने का प्रोसेस कम होता है और ग्लो भी आता है।
8. अगर आपको इसी दौरान आइ शैडो भी लगाना हो तो उसे शिमर लगाने के बाद ही लगाएं जब वह चेहरे पर अच्छे से मिक्स हो जाए। इससे चेहरे पर नेचुरल टच अप आ जाता है
Comments
Post a Comment