हाथों को खूबसूरत बनाये मैनिक्योर्स से How To Do Manicure At Home in Hindi Language:-
” मेनिक्योर हाथों को कोमल बनाने के लिए काफी पहले से चलन में है, लेकिन अब सिर्फ मेनिक्योर कराना ही खूबसूरती के लिए पर्याप्त नहीं है बल्कि कौन सा मेनिक्योर आपको कराना चाहिए | इसके भी कई ऑप्शन आपके पास है | अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट को बता सकती हैं कि आपको कौन सा मेनिक्योर कराना है | इसी तरह ब्यूटी एक्सपर्ट भी अपनी क्लाइंट को कई तरह के मेनिक्योर के बारे में बताकर उन्हें पंसद करने को कह सकती हैं | इससे क्लांइट पर प्रभाव भी अच्छा पड़ेगा और आप उन्हें मेनिक्योर का नया लुक भी दें सकेंगी | तो जानें कितने प्रकार के हो सकते हैं मेनिकयोर | “
पेराफिन या वेक्स (Manicure By Parafin):-
यह मेनिक्योर रूखे हाथों के लिए और जो बहुत ज्यादा टाइपिंग या ऐसा कार्य जिससे हाथों पर ज्यादा दबाव पड़ता है | इस प्रकार का काम करते हैं, उनके लिए पेराफिन सबसे अच्छा मेनिक्योर है | इसमें गर्म वेक्स को हाथों पर लगाया जाता है, साथ ही थोड़ा सा मॉयश्चराइज़र भी मिलाया जाता है | जिससे हाथों की त्वचा रेशम सी मुलायम बने | कुछ पेराफिन मेनिक्योर में ऑयल का प्रयोग भी किया जाता है, जैसे ग्रेप सीड इत्यादि जिससे पर्याप्त नमी मिले और हाथों को रिलेक्सेशन मिले |
यूरोपियन मेनिक्योर:-
इस मेनिक्योर में हाथों को हर्ब्स यानि की जड़ी बूटी व पानी के मिश्रण में भिगोया जाता है | नेल्स व क्यूटिक्लस स्वस्थ बनते हैं | इसके बाद नेल्स को खूबसूरती के साथ शेप दी जाती है | उसके बाद क्लाइंट के पंसदीदा रंग की नेल पेंट लगाते हैं | जिससे हाथों की सुंदरता और निखर उठती है |
पिपरमेंट सी टिवस्ट:-
इस मेनिक्योर में ऑयल, जेल व ताजे पिपरमेंट का प्रयोग किया जाता है | जिससे हाथों की त्वचा प्यूरीफाइ होती है और जंवा लुक भी मिलता है | इसे रिजुवेनिटिंग हैंडस ट्रीटमेंट (Rejuvenating Hands Treatment) भी कह सकते है :-
अमेरिकन मेनिक्योर American Manicure:-
इसमें किसी प्रकार का आर्टीफिशियल पेंट, पॉलिश व कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता | इस प्रकार के मेनिक्योर में नेल्स को कई प्रकार की मनचाही शेप दी जा सकती है | इसके लिए शार्प टूल्स का प्रयोग किया जाता है अतः मेनिक्योरिस्ट को सावधानी से और सही तरीके से मेनिक्योर करना होता है | जिससे क्लाइंट को किसी प्रकार की तकलीफ न हो |
स्पा मेनिक्योर Spa Manicure:-
यह एक अच्छा व लाभदायक मेनिक्योर है इसे हाथों के लिए कम्पीलीट ट्रीटमेंट भी कह सकते हैं | इससे हाथों की खूबसूरती निखरने के साथ ही वे स्वस्थ भी बनते हैं | स्पा मेनिक्योर में बेसिक नेल ट्रीटमेंट करते हैं | इसके साथ ही एडीशनल ट्रीटमेंट में एरोमेटिक साल्ट से रब करते हैं और हाइड्रटिंग मास्क का प्रयोग करते हैं |
हॉट ऑयल मेनिक्योर Hot Oil Manicure:-
यह हाथों के लिए एक बढ़िया व लाभदायक मेनिक्योर है | इससे हाथों की सुंदरता निखरने के साथ ही नेल्स के क्यूटिक्लस भी स्वस्थ और मुलायम बनते है| इसमें हॉट ऐसेंशियल ऑयल जैसे मिनरल व ऑलिव ऑयल इत्यादि का प्रयोग किया जाता है| इससे रूखी त्वचा व टूटे हुए नेल्स को राहत मिलती है |
फ्रेंच मेनिक्योर French Manicure:-
यह मेनिक्योर का काफी लोकप्रिय प्रकार है | इसमें क्लीयर लाइट पिंक कलर का नेल पेंट नेल्स पर लगाया जाता है, इसके साथ ही टिप पर वाइट नेल पेंट लगाया जाता है | जिससे आपको मिलता है स्टालिश लुक व हाथों को मिलती है रेशम सी खूबसूरती |
जेल मेनिक्योर:-
इस प्रकार के मेनिक्योर में सिंथेटिक नेल्स को नेचुरल नेल्स पर लगाने के लिए जेल का इस्तेमाल किया जाता है | यह जेल बहुत ही डयूरेबिल होता है व नेल्स को स्मूथ बनाता है | जेल नेल्स का कलर बहुत ही क्लीयर होता है, जोकि नेचुरल कलर की तरह ही लगता है व चमक भी देता है | इस जेल को आप चाहे तो अपने नेचुरल नेल्स पर भी लगा सकती हैं, इससे वे भी स्वस्थ और आभायुक्त होते हैं | जेल नेल्स ऐक्रेलिक नेल्स की तरह ही होते है, लेकिन जेल नेल्स मजबूत होते है और इनमें किसी प्रकार की चिपचिपाहट नहीं होती |

Comments
Post a Comment