Party makeup


मेकअप कैसे करें (makeup kaise kare) – पार्टी मेकअप के नुस्खे (Tips for party make up) पार्टी मेकअप रोज़ाना के मेकअप से अलग होता है, क्योंकि ये ख़ास होता है। अगर आप चेहरे को मेकअप लगाने से पहले सोडा बाईकार्बोनेट मिले हुए ठन्डे पानी से धो लें, तो आपका पार्टी मेकअप ज़्यादा लंबा टिकेगा। चेहरे को धोने के बाद ५ मिनट तक बर्फ के टुकड़े से चेहरे को रगड़ें। 1. पार्टी मेकअप के लिए मेकअप की कुछ सीमाएं हैं। या तो आँखों का मेकअप भारी करें या फिर होंठों का। इससे चेहरे में संतुलन बना रहता है। दोनों भागों पर एक साथ भारी मेकअप का प्रयोग न करें। 2. पार्टी के लिए किया गया मेकअप आपके कपड़ों, जूतों तथा साज श्रृंगार के अन्य सामानों के साथ मेल खाना चाहिए। 3. मेकअप की शुरुआत हमेशा त्वचा को साफ़ करके तथा मॉइस्चराइस करके करें। 4. काले धब्बों, काले घेरों तथा अन्य अशुद्धियों पर अच्छे से कंसीलर लगाएं। सांवले वर्ण की महिलाओं के लिए मटमैले रंग का तथा गोरे वर्ण की महिलाओं के लिए प्राकृतिक रंग अच्छा रहता है। कंसीलर का प्रयोग उँगलियों की मदद से अच्छे से करें। 5. अगला कदम है प्राइमर लगाना जो त्वचा और फाउंडेशन के बीच दीवार का काम करता है। 6. फाउंडेशन क्रीम पाउडर या तरल रूप में उपलब्ध होता है। क्रीम या तरल फाउंडेशन को सेट करने के लिए ढीले पाउडर का प्रयोग करें। 7. आई शैडो की तरफ काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। इसका काम आपके कपड़े में निखार लाना है, कपड़ों से मेल खाना नहीं। आई शैडो का प्रयोग एक समतल ब्रश की मदद से करें और इसे ठीक करने में एक नरम ऊँचे डोम वाले ब्रश का प्रयोग करें। कोनों में गहरे रंगों का प्रयोग करें तथा इसे हाइलाइटर की मदद से भौंहों की हड्डियों तक ले जाएं। धुप से काला हुआ चेहरा उजला करने के लिए 8. आँखों के मेकअप का अगला कदम काला, भूरा या हरा काजल लगाना है तथा इसके बाद एक काला आई लाइनर लगाना है। सबसे अच्छे तरीके के अंतर्गत आप आई लाइनर के रूप में गीले आई शैडो ब्रश की मदद से पाउडर आई शैडो लगा सकते हैं। 9. अगला कदम है आँखों की पलकों को कर्ल करना, जिससे आँखें बड़ी दिखती हैं। इसके बाद आँखों की पलकों की जड़ों से सिरे तक ज़िगज़ैग पद्दति में मस्कारा लगाएं। 10. गालों पर एक नरम ब्रश की सहायता से ब्लश का प्रयोग करके चेहरे को नयी चमक प्रदान की जा सकती है

Comments